होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में बट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
नर्मदापुरम में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा भाव से पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। शनिवार करीब 9 बजे नर्मदापुरम में अमावस्या और धार्मिक पर्व के अवसर पर महिलाओं की विशेष भीड़ देखने मिली।