हरदा: हरदा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Harda, Harda | Apr 9, 2026 शहर में हुई लगातार झपटमारी की वारदातों का खुलासा करते हुए हरदा पुलिस ने महज 24 घंटे में बड़ी सफलता हासिल की है। आज 9 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।