राजगढ़: दहेज प्रताड़ना, गर्भपात कराने और स्त्रीधन हड़पने का आरोप, पति सहित 6 जनों के खिलाफ राजगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Rajgarh, Churu | Jun 11, 2026 एक विवाहिताने पति, सास-ससुर, देवर और ननदों सहित छह जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गर्भपात कराने, स्त्रीधन हडपने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर दर्ज मामले में वार्ड 27 रेगर मोहल्ला, राजगढ निवासी सुनिता पत्नी तरसेम ने मामला दर्ज करवाया है।