शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का भव्य शुभारंभ हुआ। 15 से 24 जून तक चलने वाले इस शिविर में शाहजहांपुर और पीलीभीत के 25 संस्थानों के लगभग 600 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।