मुरैना नगर: चेना गांव में ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत,गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया,डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के चेना गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध किसान हरिदास जाटव की मौत हो गई। बेटा ट्रैक्टर चला रहा था और हरिदास साथ बैठे थे।अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर पड़े तथा पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंपा।