पचपहाड़: ग्राम राजपुरा में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई आयोजित
राजपुरा में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसान शक्ति संगम रैली के बारे में चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम समिति सामिया मनोज धाकड़ ने की। बैठक में आगामी प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई जिसमें बताया कि अधिवेशन में 16 जिलों की ग्राम समिति भाग लेगी। खुला अधिवेशन में हजारों किसान सम्मिलित होकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखेंगे।