बहरोड़: बहरोड पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले का किया खुलासा, हरियाणा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और कार ज़ब्त
Behror, Alwar | Nov 3, 2025 बहरोड पुलिस ने सोमवार को शाम पांच बजे स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर और साद के रूप में हुई है। दोनों ने 21 अक्टूबर की रात को बहरोड शहर में महिंद्रा चॉइस शोरूम के पास से एक स्कार्पियो वाहन चोरी किया था।