झाझा: बाराजोर गांव के समीप हुए तेल चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज की, चोरों तक पहुंचने में जुटी तकनीकी टीम
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2026 बाराजोर गांव के समीप आईओसीएल की हल्दिया-बरौनी भूमिगत पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में झाझा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है। पूर्व में तेल चोरी के मामलों में गिरफ्तार आरोपितों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। झाझा और सिमुलतला थ