बीकानेर: कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की
संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ बी आर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी और वन नेशन वन इलेक्शन संशोधन बिल के विरोध में आज जिला कलेक्ट्रेट पर कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया। कामरेड अविनाश व्यास की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में आए प्रदूषण कार्यो ने गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग की।