बारां: बारां में बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
Baran, Baran | Apr 6, 2026 बारां जिले में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मांगरोल रोड क्षेत्र के एक किसान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि तेज आंधी-तूफान और ओलों की मार से टमाटर की फसल पूरी तरह खराब हो गई। पहले जहां टमाटर के कैरेट के 200 से 300 रूपए मिलते थे, अब गिरकर 100 से 150 रह गए हैं।