सुपौल: सुपौल में गांधी मैदान के समीप भीषण जाम, राहगीर परेशान
Supaul, Supaul | Sep 27, 2026 सुपौल शहर के गांधी मैदान के समीप रविवार को भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।