आज दिनांक 28/07/2026 को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की DLRC की "समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में माननीय विधायक कटिहार श्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद श्री अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला के सभी वरीय उप-समाहर्ता, अयणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं सभी बैंकों के जिला-समन्वयक उपस्थित रहें।
बैठक में सभी बिन्दुओं पर बिशेष चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाए, जिनमें प्रमुख एजेंडा निम्न हैं:-
*नकद जमा अनुपात* -
वितीय वर्ष 2025-26 में जिले का अनुपात 79.98% है, अध्यक्ष महोदय द्वारा कमतर प्रदर्शन वाले बैंकों को इसमें अपेक्षित सुधार लाने एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
*2 वार्षिक ऋण योजना (ACP):*
वित्तीय वर्ष 2020/26 में जिले की उपलब्धि 91.10% है, अध्यक्ष महोदय के द्वारा कमजोर प्रदर्शन वाले बैंकों को गुणायक सुधार लाने और वृद्धि, सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*(3). PMEGP/PMFME/PM VISHKARMA* :.
सरकारी योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति एवं शत प्रतिशत ऋण वितरण लक्ष्य हासिल करने का दिशा निर्देश दिया गया।
*4. PM SURYA GHAR* :
अध्यक्ष महोदय द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना में लंबित आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादित करने हेतु दिशा- निर्देश दिया गया एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा बैंक वार साप्ताहिक रूप से करने की आवश्यकता कही गई। कमजोर प्रदर्शन करने काले बैंकों की सूचना राज्य स्तर पर भेजकर उनके ऊपर कार्यवाही की आवश्यकता अध्यक्ष महोदय ने बताई।
*5) CERTIFICATE CASE :.*
सभी लंबित वादों से संबंधित रजिस्टर IX और X का मिलान, जारी रोस्टर के अनुसार अविलंब करने का निर्देश अध्यक्ष महोदय के द्वारा दिया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar @topfans
3 views | Katihar, Bihar | Jul 28, 2026