भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र में किसान की गोली मारकर हत्या, उधार के रुपये के विवाद में हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस।
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के कविया बासुटोल स्थित सुलिस गेट के समीप बीती देर रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जबकि मृतक के घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है।