फतुहा: नरैना फोर लेन के किनारे टाटा मोटर्स के गैराज में अचानक लगी आग
Fatwah, Patna | May 28, 2026 नरैना के पास स्थित टाटा मोटर्स कंपनी के गराज में अचानक आग लग गई है। इस घटना में गराज के अंदर रख कई वाहन आग चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही फतुहा से फायर ब्रिगेड की वाहन गराज में पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। बताया जाता है की गराज के अंदर मरम्मती के लिए कई वाहन खड़ी थी। बिल्डिंग की चिंगारी से स्क्रैप में आग लग गई और देखते ही देखते कई वाहन चपेट आ गया है।