चिनिया: पहाड़, जंगल और झरनों के बीच पलामू आईजी व गढ़वा एसपी पहुंचे गुरु सिंधु जलप्रपात, अधिकारियों को भाया
गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिनीयां प्रखंड में स्थित मनोरम पर्यटक स्थल गुरु सिंधु जलप्रपात की प्राकृतिक छटाओं का आनंद लेने आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे पलामू प्रमंडल के आईजी शैलेंद्र सिन्हा एवं गढ़वा एसपी अमन कुमार अपने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने झरनों की कल-कल बहती धारा,चारों ओर फैले घने जंगल और पहाड़ों के बीच बसे इस मनमोहक स्थल को निहारा