बांका: सड़क किनारे खड़े टोटो पर चला परिवहन विभाग का डंडा, पुरानी बस स्टैंड के पास काटे गए चालान
Banka, Banka | Jun 10, 2026 शहर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जा रहे टोटो (ई-रिक्शा) के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पुरानी बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़े टोटो पर अभियान चलाकर चालान काटा गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी निशा राज ने स्वयं किया।