भोगांव: पटना के चर्चित फायरिंग खान सर केस में बेवर निवासी युवक हुआ गिरफ्तार
गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार बेवर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से खान सर की सुरक्षा में तैनात था। पुलिस ने वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी की सूचना गांव पहुंचते ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई।