चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ तेज विरोध किया। विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया तो महिला मोर्चा ने नाबालिग मामले को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। विरोध तीन दिन तक जारी रहेगा।