ग्वालियर गिर्द: सवारी वाहनों में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिला चोरों पर विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत
ऑटो और ई रिक्शा जैसे सवारी वाहनों में आए दिन बढती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है।इसके तहत महाराज बाड़ा, KRG कॉलेज तिराहा और गोले के मंदिर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्हें संदिग्ध रूप से दिखने वाले लोगों खासकर महिलाओं पर विशेष निगाह रखने की सलाह दी गई।