नबीनगर: घूजा गांव से डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नवीनगर प्रखंड के खैरा थाना पुलिस ने घूजा गांव से मंगलवार को डकैती कांड के नामजद अभियुक्त विक्की सिंह को विशेष छापेमारी में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है