नबीनगर: थाना क्षेत्र से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत तीन वारंटियों को सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान संतननगर गांव निवासी गुड्डू राम, खपीया गांव निवासी गोरख चौहान तथा महुआव गांव निवासी संतोष राजवंशी के रूप में की