नबीनगर: पिपरडीह में स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवीनगर–टंडवा मुख्य मार्ग स्थित पिपरडीह उच्च विद्यालय के समीप एक स्कॉर्पियो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ़्तार से टंडवा की ओर जा रही थी।