प्रतापगढ़ के जिला स्टेडियम में 23-24 दिसंबर को आयोजित होने वाली 'सांसद खेल स्पर्धा' के संबंध में शनिवार शाम 4 बजे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि और खेल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई और स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला खेल अधिकारी सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।