लाडपुरा: कोटा के गर्ल्स स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, कमरे में स्टूडेंट मौजूद नहीं थे, कल होगा इसी स्कूल में कंपटीशन एग्जाम
Ladpura, Kota | Jul 26, 2025 झालावाड़ जिले के मनोहर थाना इलाके में हुए स्कूल हादसे के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। जर्जर हालत की बिल्डिंग और कमरों की लिस्ट बनाई जा रही है। उन कमरों और बिल्डिंगों में बच्चों को नहीं बैठने के आदेश भी दिए गए हैं।