लाडपुरा: शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के स्कूल की छत टपकती मिली, बच्चे डर के साये में पढ़ाई करने को मजबूर
Ladpura, Kota | Jul 26, 2025 राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री की अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की हालत बदहाल मिली। शनिवार को दोपहर 12 बजे उपमहापौर नगर निगम कोटा दक्षिण पवन मीणा ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां अधिकांश कक्षाओं की छतें टपकती हुई पाई गईं। छात्रों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे कक्षाओं के भीतर बैठकर पढ़ने से डरत