लाडपुरा: नयापुरा बाग स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, खिड़कियों की जालियां ले उड़े, पुलिस जुटी जांच में
Ladpura, Kota | Jul 26, 2025 कोटा के बाग स्कूल में चोरी: खिड़कियों की जालियां उखाड़ ले गए चोर स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, नयापुरा पुलिस जांच में जुटी कोटा जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित बाग स्कूल में चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। शनिवार को स्कूल के शिक्षक संतोष ने बताया कि अज्ञात चोर स्कूल की खिड़कियों की लोहे की जालियां उखाड़कर फरार हो गए।