धार: 30 अप्रैल को उमरबन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे शामिल
Dhar, Dhar | Apr 28, 2025 30 अप्रैल को उमरबन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई।दरअसल 30 अप्रैल को उमरबन में होने वाले सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहकर 2100 से अधिक नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। यह जिले में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह आयोजन होगा।