धार: धार जिले के तलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी
Dhar, Dhar | Apr 29, 2025 धार जिले के ग्राम तलवाड़ा के पास मंगलवार दोपहर 12:00 बजे के लगभग एक तेज़ रफ्तार टाटा टियागो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर खेत में जा गिरी। कार ने करीब 7 से 8 बार पलटी खाई और पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन गाड़ी चला रहे युवक को मामूली खरोंच तक नहीं लगी।घटना उस वक्त हुई जब कार रतलाम से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी।