धर्मशाला: जिला में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 169 चालान कर ₹16,700 वसूला जुर्माना
शनिवार साढे 5 बजे मिली जानकारी अनुसार कांगडा जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 169 चालान काटे। इन चालानों से कुल ₹16,700 का जुर्माना वसूला गया। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि सडक सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।