सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने नाला निर्माण को लेकर दबंगों पर धमकी देने का आरोप लगाया, डीएम से लगाई गुहार
सहारनपुर कलक्ट्रेट पहुंचे गांव बेरखेड़ी मुसलमान निवासी गोपाल पुत्र आत्माराम ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर दबंगों पर नाला निर्माण कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि गांव में विधायक निधि से नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिसका गांव के ही मांगेराम पुत्र किशन और प्रवीण पुत्र मांगेराम विरोध कर रहे हैं।