मांझी: बरेजा से पीछा कर दाउदपुर पुलिस ने जैतपुर के पास शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार
Manjhi, Saran | May 9, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेजा से पीछा कर जैतपुर गांव के समीप भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक कार को जप्त कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य धंधे बाज मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।