बाघमारा/कतरास: खरखरी के नारायण धोड़ा में विधायक मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि शरत महतो ने किया उद्घाटन।
बाघमारा के खरखरी नारायणधोड़ा में विधायक मद से पीसीसी पद निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि शरत महतो ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल का माला पहनकर व जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत किया। शरत महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मार्ग काफी जर्जर थी जिसे देखते हुए विधायक मद से पथ निर्माण कार्य किया गया है।