कांके: रांची के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | May 12, 2026 रांची के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया था। अचानक हुई तेज हवा और बारिश से लोगों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।