हंडिया: हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
हंडिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रामनरेश बिंद और गुल्लू राम को कस्बा बरौत क्षेत्र से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।दोनों पर आरोप है कि 28 अप्रैल को पुरानी रंजिश में परिजनों के साथ मिलकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार 04 बजे दी जानकारी।