27 फरवरी को आएगा फैसला: किसके सिर सजेगी नगर की ताजपोशी, किसके आंगन में गिरेगा होली का पहला गुलाल? गोड्डा नगर परिषद का चुनाव इस बार लोकतंत्र कम और “लोक-गणित” ज्यादा बन गया है। 23 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ, लेकिन असली आतिशबाज़ी तो 27 फरवरी को होनी है, जब मतगणना होगी। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पटाखे नहीं, राउंड-दर-राउंड आने वाले आंकड़े फूटेंगे। ऊपर से होली सिर