फतेहाबाद: एसडीएम ने बिलोनी की निर्माणधीन गौशाला का निरीक्षण किया, समय सीमा के अंदर काम पूर्ण करने के दिए निर्देश
एसडीएम फतेहबाद स्वाति शर्मा ने नगर पंचायत फतेहाबाद द्वारा बनाई जा रही बिलोनी की गौशाला का मंगलवार शाम निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।नगर पंचायत फतेहाबाद द्वारा फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम बिलोनी में दो सो गोवंशों की क्षमता वाली गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है।