जलालाबाद: जलालाबाद में पुलिस अभिरक्षा में आरोपी युवक ने भागने की की नाक़ाम कोशिश,पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद जलालाबाद थाना क्षेत्र के हारगुरैया निवासी एक आरोपित को मेडिकल ले जाने के क्रम में भागने का असफल प्रयास किया। हालांकि, कुछ देर बाद ही पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपित हार गुरैया निवासी मनवीर पुत्र रूपराम बताया गया है। सोमवार तमंचा के साथ पुलिस ने उसे ग्राम तिकोला पुल गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे आज जेल भेज दिया है।