29 अक्टूबर रात करीब 11 बजे जगदीशपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक जमुनिया मठ के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है और वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया जिसका नाम सैफ अली है।