नौतन: शराब मामले में फरार आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
नौतन थाना के पुलिस ने शराब बनानें व बिक्री करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार समेत एक पियकड को पकड़ा है। नौतन पुलिस ने शनिवार के दिन 12:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कर बताया की धंधेबाज भेड़ीहरवा गांव का लालु धागड़ बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के उपर स्थानीय थाने में कांड संख्या 411/24 दर्ज है।