धमतरी: अंबेडकर चौक के पास मिली लाश की हुई पहचान, मृतक ऑटो चलाता था
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शहर के महंत घासीदास वार्ड निवासी शेख जमील ऑटो चलाने का काम करता था। जो बहुत कम ही अपना घर जाता था। बताया कि बुधवार की शाम अंबेडकर चौक के पास एक फल के दुकान में पड़ा हुआ था। जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।