डीग: डीग में ए श्रेणी की विशेष नाकाबंदी के दौरान 960 वाहनों की जांच, 433 चालकों पर की गई कार्रवाई
Deeg, Bharatpur | Jul 17, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में गुरुवार शाम जिलेभर में 'ए' श्रेणी की विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चले इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई।