इंदौर: लुटेरी दुल्हन के मामले में जांच में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, तीन अलग-अलग जगहों पर शादियों की बात आई सामने
Indore, Indore | Sep 3, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच के द्वारा लुटेरी दुल्हन मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले के अन्य फरियादियों से भी संपर्क करने में जुटी है। जिन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। वहीं अब तक की जांच में संबंधित महिला के द्वारा तीन शादियां किए जाने की बात सामने आई है। जिसमें मुंबई और पीथमपुर में भी शादियां की गई थी।