विदिशा नगर: बीट अधिकारी की हत्या के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश, 25 सूत्री ज्ञापन सौंपा
वन माफियाओं द्वारा ड्यूटी के दौरान बीट अधिकारी हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।संघ ने घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कड़ी सजा की मांग की।