सिकंदरा: मुबारकपुर स0वि0 में लाखों की चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर पंखे, टीवी, सिलेंडर समेत अभिलेख भी चुराए; पुलिस जांच में जुटी
रसधान पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने विद्यालय के कई कमरों के ताले तोड़कर पंखे, रंगीन टीवी, रसोईघर में रखे दो गैस सिलेंडर, करीब 35 किलो अरहर की दाल, चार बड़े भगौने, दो स्टील की बाल्टियां, 50 नई थालियां, 50 प्लेटें और 50 नई चम्मचें चोरी कर लीं। इसके अलावा एसआर रजिस्टर को छोड़क