हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में 17 सितंबर 2025 को हुए ऑपरेशन के बाद पेट दर्द से परेशान महिला की घर पर मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि ऑपरेशन में चिकित्सक तौलिया भूल गए थे। दूसरे प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन करके तौलिया बाहर निकाली थी।उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।