सरदारशहर: चूरू रोड पर कुएं में गिरने से किसान की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
सरदारशहर क्षेत्र में चूरू रोड स्थित एक खेत में कुएं में गिरने से 30 वर्षीय किसान गिरधारी लाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान कुएं में मोटर ठीक करने के बाद बाहर निकल रहा था, तभी रस्सी (लाव) टूटने से वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को बुलाया गया।