अगिआंव: वरुणा के पास एक व्यक्ति का शव मिला, हत्या कर फेंकने का है आरोप
Agiaon, Bhojpur | Oct 29, 2024 बरुणा के पास एक ब्यक्ति का शव मंगलवार के सुबह 9 बजे मिला है। शव को हत्या कर फेकने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मृतक बरुणा निवासी बृजनंदन महतो के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। शव को लेकर ग्रामीणों ने आरा- अरवल मार्ग की बरुणा के पास जाम कर दिया और अपराधियों को गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे थे। परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस जांच में जुट गई है।