अगिआंव: अगियांव सीएचसी में कर्मियों ने लिया सत्यनिष्ठा और प्रतिज्ञा का संकल्प
Agiaon, Bhojpur | Oct 28, 2024 अगियांव सिएचसी में सभी कर्मियों व अधिकारियों को सत्यनिष्ठा व प्रतिज्ञा का संकल्प स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश पाण्डेय ने सोमवार के दोपहर 1 बजे दिलाया। ये प्रतिज्ञा का संकल्प जिलाधिकारी के निर्देश में दिलाया गया है और अपने कर्तब्यों को ईमानदारी पूर्वक करने व लोगो को सहायता करने का भी सभी कर्मियों ने संकल्प लिया। इस मौके पर डॉक्टर सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।