जैसीनगर: ज़िला कलेक्टर ने वर्ष 2025 के लिए 4 स्थानीय अवकाश किए घोषित किए, रंग पंचमी पर 19 मार्च को रहेगा अवकाश
कलेक्टर संदीप जीआर ने शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के लिये वर्ष 2025 हेतु 4 स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। 19 मार्च को रंगपंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी,30 सितंबर दुर्गा महाष्टमी एवं 26 नवम्बर को डॉ. हरिसिंह गौर जंयती यह विशेष अवकाश केवल सागर नगर के लिए के अवकाश घोषित किया हैं। अवकाश कोषालयों, उपकोषालयों एवं बैंकों को छोड़कर शासकीय कार्यालय संस्था में लागू होंगे।