गोरखपुर: नगर निगम परिसर में बने ITMS का डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने किया निरीक्षण
गोरखपुर के नवागत डीआईजी आनंद कुलकर्णी दोपहर में नगर निगम में बने हुए ITMS के निरीक्षण करने पहुंचे।उन्होंने ITMS के काम करने के तरीकों को समझने के बाद कैमरों की गुणवत्ता को बढ़ाने के आवश्यक निर्देश भी दिए।ITMS से गोरखपुर के चौराहों पर कैमरे से निगरानी की जाती है और यातायात के नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी होती है।इस बीच उनके साथ गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद भी मौजूद रहे।